चकरपुर मंडी में अव्यवस्थाओं को लेकर मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह का सख्त तेवर देखने को मिला। मंडी के निरीक्षण पर पहुंचे निदेशक ने जब परिसर में गंदगी और बदहाल व्यवस्थाएं देखीं तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने मंडी सचिव को जमकर फटकार लगाई और मौके पर ही जवाबदेही तय करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए.
कानपुर की चकरपुर मंडी में आज मंडी निदेशक के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की लापरवाही खुलकर सामने आई। मंडी परिसर में गंदगी और साफ-सफाई की बदहाल स्थिति देखकर मंडी निदेशक ने नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं, उन्होंने मंडी सचिव को मौके पर ही खड़ा करवाकर फोटो भी खिंचवाई, ताकि लापरवाही की स्थिति का रिकॉर्ड रखा जा सके.

निरीक्षण के दौरान मंडी निदेशक ने निर्माणाधीन सुलभ शौचालय की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी.
इसके बाद मंडी निदेशक ने मंडी परिसर में बनी नालियों का भी निरीक्षण किया। नाली की गहराई को लेकर सवाल उठे तो उन्होंने मंडी सचिव से मौके पर ही नाली की गहराई नपवाई। इस दौरान मंडी सचिव को जमकर फटकार लगाते हुए साफ-सफाई और निर्माण कार्यों में लापरवाही न करने के निर्देश दिए.
मंडी निदेशक के इस सख्त रवैये से मंडी अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच रहा है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि मंडी परिसर में गंदगी, खराब निर्माण और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
जितेंद्र प्रताप सिंह (मंडी निदेशक)
