मुख्यमंत्री सोमवार को देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित युवा कौशल महोत्सव-2026 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा अपनी प्रतिभा, कौशल और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उचित प्रशिक्षण, अवसर और बेहतर मंच मिलने पर उत्तराखंड के युवा दुनिया के किसी भी प्रतिस्पर्धात्मक मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। राज्य सरकार युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार के नए अवसर सृजित करने वाला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री सोमवार को देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित युवा कौशल महोत्सव-2026 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। साथ ही सहसपुर स्थित स्किल हब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले 35 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 राजकीय आईटीआई टॉपर्स को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने आईटीआई की राज्य स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से विभागीय पोर्टल विकसित करने में सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
